महाराजगंज: हवन पूजा के साथ हुई महायज्ञ की पूर्णाहुति

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के नखास चौक स्थित मां शक्ति स्वरूपा मंदिर के द्वितीय वार्षिकोत्सव में अवसर पर आयोजित सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति रविवार को हवन-पूजा के साथ हुई। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल का परिक्रमा कर पूजा अर्चना की समाज व परिवार की सुख समृद्धि की कामना की तथा प्रसाद ग्रहण किया। महायज्ञ के सातवें दिन रविवार को वृंदावन से आई कथा वाचिका देवी सत्याचार्य ने देवी भागवत पुराण में वर्णित देवी-देवताओं के कई प्रसंगों का श्रोताओं को रसपान कराया।

ज्ञात हो कि 31 जनवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू हुआ। यज्ञाचार्य पं. रासबिहारी उपाध्याय द्वारा सात दिनों तक मां शक्ति स्वरूपा के विधि विधान से पूजा पाठ कराया गया। यजमान के रूप में हरिशंकर आशीष, सुरेश कसेरा, अरुण कुमार, प्रशांत कुमार सिंह और पप्पू श्रीवास्तव सपत्नी पूजा शामिल हुए तथा पूरे विश्व की सुख-शांति के लिए मां जगत जननी से प्रार्थना की। इस मौके पर आयोजनकर्ता रामबाबू गुप्ता, राजेश अनल, डेनिस कुमार, नीरज कुमार, सुधीर कुमार, सूरज ठाकुर, मुन्ना कुमार, राजन कुमार, शनि कुमार, दशरथ प्रसाद आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024