Maharajganj News

महाराजगंज में लोगों को मिलेगी जाम से मुक्ति

महाराजगंज शहर में आए दिन लग रहे हैं भयंकर जाम से अब लोगों को राहत मिलने का रास्ता प्रशस्त होता नजर आ रहा है। एसडीओ मंजीत कुमार ने बुद्धिजीवियों के साथ बैठक कर जाम की समस्या से निजाद दिलाने पर विस्तृत चर्चा की। सभी ने रोड जाम की समस्या का कारण सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करना और सड़क किनारे अतिक्रमण होना बताया। जाम की समस्या से निपटने के लिए सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया गया। एसडीओ ने बताया कि नो इंट्री में बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश का सख्ती से पालन किया जायेगा। सड़क किनारे लगे दुकानों को शीघ्र हटाया जाएगा। अतिक्रमण हटाने की सूचना लाउडस्पीकर से दी जायेगी। निर्धारित समय-सीमा के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ ने कहा कि सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर पैसेंजर बैठाने वाले को अब बख्सा नहीं जायेगा। गाड़ी जब्त कर फाइन लगाया जायेगा। एसडीओ ने अतिक्रमणकारियों से समय-सीमा के अंदर सड़क अतिक्रमणमुक्त करने की अपील की।​

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026