महाराजगंज: नल जल अनुरक्षक सह भूमि दाता संघ की बैठक आयोजित

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर के गोरख सिंह बीएड कॉलेज के सभागार में रविवार को नल जल अनुरक्षक सह भूमिदाता संघ की बैठक आयोजित की गई. बैठक में संघ के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया. अजय पटेल को संघ का अध्यक्ष चुना गया. भूपेंद्र सिंह संघ के उपाध्यक्ष बनाए गए. मो सलीम अंसारी सचिव, जीवनंदन शर्मा कोषाध्यक्ष व नंदलाल यादव संघ के सह सह सचिव बनाए गए. संघ के अध्यक्ष ने कहा कि नल जल योजना में पानी टंकी निर्माण के लिए अपनी भूमि देने वाले भूमिदाता के साथ सरकार छल कर रही है.

भूमिदाता को अनुरक्षक के पद पर नियुक्त करने के बाद हटाने के प्रयास किया जा रहा है. धमकी भरा सरकारी चिठी जारी हो रही है. पूर्व में सरकार ने भूमिदाता को अनुरक्षक मानकर पांच हजार मानदेय देने की बात कही थी. लेकिन आज नया नियम थोपा जा रहा है. जिसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि लड़ाई की बिगुल बज गई है. इसके लिए कानून से लेकर हर स्तर की लड़ाई लड़ी जाएगी. मौके पर जिला पार्षद चंद्रिका राम, हरूनी महतो, पूर्व प्रमुख इम्तियाज अहमद, दिवेश दूबे, राजेश शर्मा, प्रमोद प्रसाद, प्रिंस कुमार सिंह, राजकुमार मांझी, प्रमोद ठाकुर, मुन्ना राम व दीनानाथ पांडेय आदि मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026