✍️परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में स्थापित किए जाने वाले स्वतंत्रता सेनानी रघुवीर सिंह की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम की सफलता को ले मंगलवार को आयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता कुमार राजकपूर (टीपू) ने कहा कि मूर्ति अनावरण स्थल कार्य प्रगति पर है। साज सज्जा का कार्य अंतिम दौर में है।
अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के लिए चिह्नित किए गए प्रतिनिधि मंडल आपसी तालमेल से संबंधित पत्र लिखकर अतिथियों से संपर्क कर रहे हैं। आगत अतिथियों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी। जाना है। वहीं दूसरी ओर पुस्तकालय में पुस्तकों की संख्या बढ़ाई जाए इसके लिए जिम्मेदार सदस्य कार्य कर रहे हैं। जल्द ही अनावरण कार्यक्रम की सूचना उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में भास्कर कुमार, मनु कुमार सिंह, क्यामुद्दीन, शत्रुघ्न सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…