परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित एक मैरेज हाल में शनिवार को तैलिक समाज की बैठक हुई। बैठक में महात्मा गांधी की जयंती समारोह की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए कृष्ण प्रसाद ने कहा कि दो अक्टूबर को तैलिक समाज द्वारा शहर में महात्मा गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें वक्ताओं द्वारा महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण करने के बाद उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला जाएगा।
साथ ही समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए शहर में जगह-जगह तोरणद्वार बनाए जा रहे हैं। बैठक में नपं के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, कृष्णा प्रसाद, मनोज कुमार, यादव लाल गुप्ता, अनिकेत कुमार, वासुदेव प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…