परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित गोरख सिंह महाविद्यालय में गुरुवार को निदेशक प्रो. अभय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षकों की बैठक हुई। बैठक में राज्यपाल के आगमन पर स्वागत की तैयारी पर चर्चा की गई। महाविद्यालय के निदेशक प्रो. अभय कुमार सिंह ने कहा कि महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर 15 जनवरी को बंगरा स्थित शहीद स्मारक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रामलखन चौक, महाविद्यालय रास्ते होते हुए बलिदानी रघुवीर सिंह की मूर्ति का अनावरण करने जाएंगे।
इसी बीच महाविद्यालय के मुख्य गेट पर महाविद्यालय परिवार द्वारा महामहिम का स्वागत किया जाएगा। इसकी तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में प्रो. धीरेंद्र सिंह, प्रो. अनिल, प्रो. जगदीश तिवारी, प्रो. विजय चौधरी, प्रो. मुरारी सिंह, प्रो. गजेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…