महाराजगंज: हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलुस निकालने को ले एसडीओ को ज्ञापन

जुलुस समय के समय बड़े वाहनों एवं छोटे वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग

परवेज अख्तर/सिवान: 28 सितंबर को हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर अनुमंडल मुख्यालय स्थित शाही जामा मस्जिद से निकलने वाला जुलूस में विधि व्यवस्था, साफ-सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण वातावरण में जुलूस निकालने को लेकर स्थानीय लोगों ने एसडीओ रोचना माद्री को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहना गया है कि हर साल की भांति इस साल भी हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन 28 सितंबर को पड़ा है। इस अवसर पर अनुमंडल मुख्यालय के शाही जामा मस्जिद से एक जुलूस निकाला जाएगा। इस जुलूस में बच्चे, बूढ़े और नौजवान समेत करीब 50 हजार से अधिक लोग शामिल होते हैं।

जुलूस में ऊंट, घोड़ा, बाइक, पिकअप वैन, ट्रैक्टर ट्राली एवं झंडे पटाखे आदि सम्मिलित होते हैं। यह जुलूस शाही जामा मस्जिद महाराजगंज से सुबह 10 बजे निकल कर नखास चौक, मोहन बाजार, राजेंद्र चौक, बाटा मोड़, काजी बाजार, पुरानी बाजार होते हुए शहीद स्मारक चौक, कर्पूरी चौक, पसनौली गगन होते हुए वापस शाही जामा मस्जिद के समीप एक बजे दिन में पहुंच कर समाप्त होगा। इसको लेकर नगर पंचायत से शहर की साफ सफाई कराने की मांग की गई है। साथ ही सभी चौक-चौराहे पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल तैनाती की मांग की गई है। इसके अलावा जुलूस समय के दौरान बड़े, छोटे वाहनों पर प्रतिबंध की मांग की गई। मांग करने वालों में मो. अलियास, मो. अब्दुल्लाह, नजरूल बारी, तौकीर अली, गौहर अली आदि शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024