परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बंगरा निवासी उपेंद्र सिंह के पुत्र मर्चेंट नेवी कर्मी दीपक कुमार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में मृतक की पत्नी रोशनी कुमारी ने थाना में आवेदन देकर पति की हत्या का आरोप लगाया है। उसने आवेदन में कहा है कि मेरे पति सी गेट शिपिंग एलएलसी एजेंट्स आफ द वेसल ओसियन ब्रिज शरिया यूएई में कार्यरत थे।
सोमवार की शाम करीब पांच बजे उनकी कंपनी से मेरे देवर चंदन कुमार के मोबाइल फोन पर कथित कंपनी के शिप के कैप्टन सुनील कुमार द्वारा काल कर सूचना दी गई कि दीपक कुमार करीब तीन दिन से लापता थे, जिनका मृत शरीर समुद्र से प्राप्त हुआ है। ज्ञात हो कि उक्त कंपनी द्वारा उनके जहाज से गुमशुदा होने की कोई जानकारी मुझे नहीं दी गई थी। इसकी जानकारी मेरे देवर चंदन कुमार द्वारा मुझे दी गई। मुझे आशंका है कि कथित कंपनी के किसी कर्मचारी या अधिकारी द्वारा मेरे पति की हत्या कर देने के उद्देश्य से समुद्र में फेंक दिया गया होगा तथा इस तथ्य को छुपाने के लिए उनके शरीर को प्राप्त करने के बाद इसकी सूचना मेरे देवर चंदन कुमार को दी गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…