परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर स्थित एक मैरेल हाल में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्च एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम काे संबोधित करते हुए कुंवर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र स्वामी ने कहा कि देश के महानायक के रूप में चंद्रशेखर जाने जाते थे। 1989 में वे महाराजगंज से लोकसभा के लिए चुने गए, लेकिन बलिया से भी चुने गए।
इसलिए वे महाराजगंज से इस्तीफा दे दिए। उसके बाद वे प्रधानमंत्री बने। इसके बावजूद भी वे हमेशा महाराजगंज से लगाव रखते थे। उन्होंने कहा कि 2003 में चंद्रशेखर महोत्सव के रूप में तत्कालीन उप राष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत के आगमन से महाराजगंज की धरती तृप्त हो गई। समारोह की अध्यक्षता प्रो. मनोज कुमार वर्मा ने की। समारोह को पूर्व प्रमुख इम्तियाज अहमद, ई. प्रमोद रंजन, दिलीप कुमार सिंह, अमरेश सिंह, अमरजीत सिंह, बीरबाबु सिंह आदि ने संबोधित किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…