परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड मुख्यालय में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता परशुराम सिंह कहा कि राजीव गांधी को देश में संचार क्रांति का जनक कहा जाता है। कांग्रेस नेता रमेश उपाध्याय ने कहा कि राजीव गांधी के पदचिह्नों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर कई लोग उपस्थित थे।

















