महाराजगंज: प्रतिमा विसर्जन को ले दो पक्षों में हुई मारपीट में आधा दर्जन से अधिक घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के हहवां गांव में मंगलवार को मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन में अश्लील गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। घायलों में सतन राम, प्रभावती देवी, गोविंद राम, रवि कुमार राम, रूनी कुमारी, रमाकांत राय आदि शामिल हैं।बताया जाता है कि हहवां में डूंगर ठाकुर के मोहल्ले से मूर्ति विसर्जन के लिए लोग गाजे बाजे के साथ जा रहे थे। इस दौरान उसमें अश्लील गाना बजाया जा रहा था, इसका कुछ लोगों ने विरोध किया।

इसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसमें सतन राम, प्रभावती देवी, गोविंद राम, रवि कुमार राम, रूनी कुमारी, इंद्रजीत राय के पुत्र रमाकांत राय व अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें सतन राम की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों पक्ष के लोगों ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024