परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के सिकटिया पंचायत के खानपुरा गांव में सोमवार की रात्रि ससुराल में रह रहे एक युवक की हत्या करने के मामले में मृत कौसर के भाई पचरुखी के कोहरौता निवासी इरफान अली ने आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृत कौसर की सास शैवादो खातून, ससुर शेख दिलशेर व साला नसरुद्दीन को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दी है।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हत्या कैसे हुई हर बिंदु पर जांच की जा रही है। ज्ञात हो कि पचरुखी थाना क्षेत्र के कोहरौता निवासी मोहम्मद नुरूलहक के पुत्र कौसर अली की शादी खानपुरा गांव में हुई थी। शादी के कुछ महीनों के बाद से ही वह अपने ससुराल में रहने लगा था। गांव से दो किलोमीटर की दूर स्थित सिकटिया बाजार में एक इलेक्ट्रानिक दुकान का संचालन करता था। बताते चले कि कौसर के गले और उसके शरीर पर भी चोट के निशान पाए गए थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…