महाराजगंज: लोकसभा में सांसद ने की तैरता हुआ सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की मांग

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने मंगलवार को लोकसभा में महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के कई प्रखंडों में पूरे साल जल-जमाव वाले क्षेत्रों में तैरता हुआ सौर उर्जा संयंत्र (फ्लोटिंग सोलर प्लांट) स्थापित कराने की मांग की है। सांसद ने नियम-377 के अधीन मामला उठाते हुए कहा कि मेरा संसदीय लोकसभा क्षेत्र महाराजगंज बिहार राज्य के सिवान और सारण जिला में बंटा हुआ है। इन दोनों जिलों के कई प्रखंडों के हजारों एकड़ जमीन में बारहों मास जल-जमाव रहता है।

जल-जमाव रहने के कारण किसान इन जमीनों में खेती नहीं कर पाते हैं और मत्स्यपालक मत्स्यपालन भी नहीं कर पाते हैं। इस परिस्थिति में इस जल-जमाव वाले क्षेत्र में फ्लोटिंग सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर बिजली उत्पादन किया जा सकता है तथा इससे उत्पादित बिजली को डिस्ट्रीब्यूट कर हमारे संसदीय क्षेत्र सहित आस-पास के क्षेत्रों की जनता को इसका लाभ दिलाया जा सकता है। सांसद ने यह मांग अध्यक्ष के माध्यम से विद्युत और नवीन तथा नवीकरण विद्युत मंत्री से की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026