परवेज अख्तर/सिवान: सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर महाराजगंज में नाइलिट सेंटर (नेशनल इंस्टीट्यूट आफ इलेट्रानिक्स एंड इन्फार्मेशन टेक्नोलाजी सेंटर) खोलने की मांग की है। सांसद ने अपने मांग पत्र में कहा है कि मेरे लोकसभा क्षेत्र में कंप्यूटर, इंफार्मेशन टेक्नोलाजी के क्षेत्र में छात्रों को फाउंडेशन कोर्स, डिप्लोमा व एडवांस डिप्लोमा कोर्स व इस क्षेत्र में उच्च स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व प्रशिक्षण देने वाली कोई संस्था नहीं है। इसके अभाव में छात्र-छात्राओं को इस क्षेत्र में शिक्षण-प्रशिक्षण के लिए बाहर जाना पड़ता है।
शिक्षण-प्रशिक्षण के लिए हमारे संसदीय क्षेत्र से प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं दूसरे शहरों में जाते हैं। इस परिस्थिति में शिक्षण-प्रशिक्षण लेने वाले छात्र-छात्राओं को अनेकों प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही अत्यधिक आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ता है। सांसद ने मंत्री से इलेक्ट्रानिक्स एंड इंफार्मेशन टेक्नोलाजी मंत्रालय के अधीन कार्यरत नेशनल इंस्टीट्यूट आफ इलेट्रॉनिक्स एंड इंफार्मेशन टेक्नोलाजी (नाइलिट सेंटर) खोलने को अतिआवश्यक बताया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…