महाराजगंज: बंगरा में स्वतंत्रता सेनानियों के स्वजन को सांसद ने किया सम्मानित

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अमृत महोत्सव के समापन के मौके पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने शनिवार की देर शाम बंगरा गांव पहुंच बलिदानियों के शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगरा गांव पूरे बिहार का एक ऐसा गांव है जहां 32 स्वतंत्रता सेनानी हुए। यह गांव धन्य है कि इसमें इतने लोगों ने देश आजाद कराने में अपनी जान की बाजी लगा दी। सांसद ने कहा कि उनका प्रयास है कि इस गांव को माडल गांव बनाया जाय।

जरूरी सुख सुविधा इस गांव में रहे। सांसद ने स्वतंत्रता सेनानी इंद्र स्वर्णकार के पौत्र कृष्णा स्वर्णकार, महामाया प्रसाद के प्रपौत्र राजकरण सिन्हा,चंचल सिन्हा, उमाशंकर प्रसाद के पौत्र ई. प्रमोद रंजन को शाल, भागवत गीता देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा नेत्री सुप्रिया जायसवाल, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह पटेल, जिला मंत्री डाक्टर मृत्युंजय राज सिकू, जिला मंत्री रवि सिंह पटेल, त्रिभुवन प्रसाद, प्रो. प्रभात सिंह, प्रो. सुबोध सिंह, राहुल सिंह, मदन यादव, अजय पटेल आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026