महाराजगंज: सांसद ने किया रेलवे स्टेशन के नए भवन का उद्धघाटन

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने शनिवार को महाराजगंज रेलवे स्टेशन पर करीब नौ करोड़ की लागत से निर्मित आधुनिक नए स्टेशन भवन एवं आधुनिक यात्री सुविधाओं के प्रावधान का उद्धाटन फीता काटकर किया। साथ ही यात्रियों के सुरक्षित प्लेटफार्म बदलने हेतु उपरगामी पुल के निर्माण का शिलान्यास किया। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि मोदी सरकार पूरे देश में रेलवे के क्षेत्र नए-नए कीर्तिमान बनाकर एक मिसाल कायम कि है। वंदे भारत ट्रेन चलने से यात्रियों को बहुत सुविधा हो रही है। उन्होंने कहा कि महाराजगंज स्टेशन जो हाल्ट स्टेशन था आज इसे स्टेशन का दर्जा मिल गया है। इस स्टेशन पर बने नवनिर्मित स्टेशन भवन, दो नए हाई लेवल प्लेटफार्म का निर्माण, प्लेटफार्म पर यात्रियों को बैठने हेतु आरसीसी बेंचस, यात्री प्रतीक्षालय, बड़ा सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन पोर्च, दिव्यांग रैंप, नए बुकिंग काउंटर, सामान्य यात्री हाल, पानी की टंकी के साथ वाटर, बूथ स्टेशन, दोनों तरफ पार्क, व्यापारियों की सुविधा हेतु पार्सल कार्यालय खोला गया है।

सांसद ने कहा कि महाराजगंज में रेक हैंडलिंग का पुनर्विकास भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे महाराजगंज की जनता को रेल यात्रा करने एवं रेल लिंक के माध्यम से प्रमुख स्टेशनों से रेल यात्रा करने में बहुत सुविधा होगी। सांसद ने कहा कि आने वाले दिनों में लोग महाराजगंज से पटना व दिल्ली समेत अन्य जगहों का यात्रा करेंगे। समारोह का संचालन सांसद प्रतिनिधि अवधेश पांडेय ने किया। सांसद ने रेलवे परिसर में पौधारोपण भी किया। समारोह को एडीआरएम कौशलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य परियोजना प्रबंधक कौशलेश सिंह, एसडीओ रोचना माद्री, एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर प्रो. सुबोध सिंह, अमरजीत सिंह, संजय सिंह राजपूत, दिलीप कुमार सिंह, सुप्रिया जायसवाल, मोहन कुमार पदमाकर समेत काफी संंख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026