महाराजगंज: सांसद ने पीएम के विकास कार्यों से ग्रामीणों को कराया अवगत

✍️ परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने रविवार की शाम क्षेत्र भ्रमण के दौरान सिकंदरपुर गांव में ग्रामीणों से पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों से अवगत कराते हुए स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर मैं आपकी एक-एक समस्या पीएम तक पहुंचाता हूं। पीएम मोदी पूरे देश में बिजली, सड़क, गैस चूल्हा, संचार व्यवस्था, किसान समृद्धि आदि योजना घर-घर पहुंचाए हैं। पीएम को पूरे देश की चिंता है। जी-20 की बैठक दिल्ली में हुई थी, उसमें आए अन्य देश के प्रतिनिधियों ने पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यों की प्रशंसा करते देखे गए। देश को लूटने वाले लोग या तो जेल में हैं या बेल पर हैं।

उन्होंने बिहार सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा माल महाराज का मिर्जा खेले होली। प्रतिनिधियों आप मोदी के हाथ को मजबूत कीजिए, देश और आप सुरक्षित रहेंगे। भारत विश्व गुरु बनेगा। कार्यक्रम को भाजपा जिलामंत्री अवधेश पांडेय, भाजपा नेता दिलीप सिंह, महाराजगंज के पूर्वी मंडल अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष अखिलेश्वर चौरसिया, मिथिलेश सिंह, उदय महाराज, महाराजगंज नगर के युवा अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिंह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024