परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर केशव नगर में शनिवार को सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अपने सांसद मद से 6.74 लाख की लागत से पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यालय में मुख्य सड़क से विद्यालय में जाने के लिए सड़क की समस्या थी। खासकर बरसात के दिनों में शिक्षकों व बच्चों को काफी परेशानी होती है।
सांसद ने शिक्षकों से कहा कि विद्यालय में बच्चों को शिक्षा अच्छे ढंग से देना चाहिए। यही बच्चे कल के वैज्ञानिक, इंजीनियर, डाक्टर सहित अनेक ऊंचे पद पर पहुंचकर अपने गांव, जिले, राज्य, देश का नाम रौशन करेंगे। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार विद्यालयों के लिए अनेक योजनाएं लागू की है जिससे बच्चों को फायदा मिल सके। समारोह को भाजपा नेत्री सुप्रिया जायसवाल, डा. त्रिपुरारी शरण सिंह, अजय कुमार, पप्पू सिंह, राजमणि सिंह, संजू सिंह आदि ने संबोधित किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…