महाराजगंज: मृतक आदित्य के परिजनों से मिले सांसद सिग्रीवाल

महाराजगंज शहर के पुरानी बाजार में बुधवार की रात्रि मनन साह के पुत्र आदित्य साह को अपराधियों ने चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया था. गुरुवार की देर संध्या सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल मृतक के घर पहुंचकर पिता, मां व पत्नी को सांत्वना दिया. कहा कि जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी.

सांसद ने एसडीओ को आदेश दिया कि पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हज़ार रुपए, विधवा पेंशन तथा प्रधानमंत्री शहरी आवास के तहत आवास जल्द दिया जाय. वहीं श्रम अधीक्षक से शताब्दी योजना के तहत 1 लाख रुपए देने को कहा. सांसद ने आदित्य की पत्नी को आंगनबाड़ी सहायिका का पद खाली होने पर नियुक्ति की बात कही. मौके पर संजय सिंह, अजय कुमार, दिलीप कुमार सिंह, त्रिपुरारी सिंह, मिथलेश सिंह, अधिवक्ता शशि तिवारी, अमरजीत सिंह आदि लोग मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026