हसनपुरा में बीमार युवक की मौत, शोक की लहर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के बसंत नगर गाँव में गुरुवार की सुबह 27 वर्षीय कोरोना संदिग्ध एजाज अहमद पिता तैयब अंसारी की मौत हो गयी. पिछले एक सप्ताह से उनकी तबियत खराब चल रही थी. मृतक को इधर 4 दिनों से सर्दी, खांसी, बुखार के साथ साथ सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. तभी परिजन उसे इलाज के लिए निजी क्लिनिक में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे कोविड टेस्ट करवाने को कहा.

वहीं उसकी बिगड़ती स्थिति देख परिजन फिर सीवान निजी क्लिनिक में बुधवार की रात ले गए. जहां उसकी मौत गुरुवार की सुबह में हो गयी. मृतक 4 भाईयों में दूसरे नम्बर पर था. वह कहीं रहकर प्राइवेट जॉब करता था. जो कि बिगत दो माह पहले घर आया तो उसकी परिजनों ने शादी कर दिया था. तभी से फिलहाल घर पर ही रह रहा था. इस घटना से उसकी पत्नी के अलावा मां पिता, भाई व आस पास के लोगों में काफी शोक ब्याप्त है. एजाज की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है. लोगों का कहना है की युवक बहुत अच्छा लड़का था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026