परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के भगौछा गांव के समीप 21 अक्टूबर की रात सिवान-पैगंबरपुर मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों ने बदमाशों की बाइक को आग के हवाले कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब बदमाश एक राहगीर को लूट की घटना को अंजाम देने के लिए निशाना बनाने की कोशिश कर रहे थे। राहगीर द्वारा शोर मचाने पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।
ग्रामीणों ने बदमाश की बाइक को सड़क पर खड़ी कर उसमें पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बताया जाता है कि सिवान-पैगंबरपुर मुख्य पथ स्थित भगौछा गांव के समीप सुनसान जगह पर इन दिनों लूट और छिनतई की घटना काफी बढ़ गई है। यहां बदमाश आए दिन घटनाओं का अंजाम देते रहते हैं। इससे बदमाशों के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…