महाराजगंज: दोहरे हत्याकांड में शामिल एक को गिरफ्तार किया

  • घटना में प्रतियुक्त अपाची को पुलिस ने किया बरामद
  • गिरफ्तार आरोपित ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की

परवेज अख्तर/सिवान: दोहरे हत्याकांड में शामिल एक आरोपित को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महुआरी गांव के समीप आरोपित को छीने होने की सचूना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरिया निवासी राजवंशी पटेल का बेटा अमित पटेल है। अमित ने महाराजगंज में दस दिन पूर्व गुरुवार की दोपहर दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया था। फिल्मी स्टाइल में बाइक सवारों ने महाराजगंज में अंधाधुंध फायरिंग कर चार लोगों को गोली मारी थी। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं दो लोग जख्मी हो गए थे। मृतक दरौंदा थाने के रुकुन्दीपुर निवासी अरमान मंसूरी व जीबीनगर थाने के मिश्रवलिया निवासी सुदामा यादव था। गोलीबारी की घटना में रघुनाथपुर थाने के निखती कला निवासी अशोक पटेल और स्थानीय थाने के बंगरा निवासी मनीष कुमार जख्मी हो गए थे।

क्या कहते है एसडीपीओ

एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में शामिल अपराधियों की पहचान हो गई है। घटना में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके पास से घटना में प्रतियुक्त अपाची बाइक को भी बरामद किया गया है। शीघ्र ही इस घटना में शामिल आरोपित की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। बताया कि गिरफ्तार आरोपित ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026