परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज व्यापार मंडल परिसर में शनिवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं पैक्स अध्यक्षों ने धान अधिप्राप्ति में सहयोग नहीं करने पर आक्रोशित होकर प्रदर्शन किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरेश कुमार गौतम, पैक्स अध्यक्ष जयकिशोर पांडेय, जयप्रकाश यादव, वैद्यनाथ प्रसाद, चांद बाबू, सुरेश यादव, रवींद्र नाथ मिश्रा आदि का कहना है कि किसानों की धान की उपज का सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के लिए सभी अध्यक्ष प्रबंधक कृत संकल्पित हैं।
इसमें समिति के साथ-साथ प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी की भूमिका भी अहम होती है, लेकिन उनके अकुशल व्यवहार, अनैतिक कार्यकलाप एवं अपने स्तर से विभाग के खिलाफ पत्राचार किया गया है। इसमें गैर रैयत कृषकों को उनके उपज का लाभ दिलाने से वंचित कराना प्रतीत होता है। सभी अध्यक्षों का कहना था कि जबतक उनका स्थानांतरण नहीं हो जाता वे सभी धान अधिप्राप्ति से अलग रहेंगे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…