महाराजगंज: सांसद खेल महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित आरबीजीआर महाविद्यालय परिसर में शनिवार को सांसद खेल महोत्सव का उद्धाटन सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल फीता काट कर किया। इस खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सांसद ने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को खेल के प्रति भाव बढ़ेगा। सांसद ने कहा कि आज खेल के प्रति सरकार भी तत्पर है। महोत्सव में खो-खो , कबड्डी, फुटबाल का मैच का आयोजन किया गया। खो-खो में नैरा ब्याहुत विजयी हुई।

वहीं कबड्डी दलपतपुर तथा महाराजगंज टीम के बीच खेला गया इसमें दलपतपुर की टीम विजयी हुई है। समाचार प्रेषण तक फुटबाल सोनवर्षा एवं टेघड़ा टीम के बीच खेला जा रहा था। विजेता उपविजेता टीम को सांसद ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री सुप्रिया कुमारी, भाजपा नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह, डा. त्रिपुरारी शरण सिंह, अजय कुमार, संजय सिंह राजपुत,प्रो सुबोध सिंह, मानवेंद्र कुमार अभय, अवधेश पाण्डेय, दिलीप कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026