परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना परिसर में मंगलवार को एसडीओ रोचना माद्री की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में 28 सितंबर को हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकाले जाने वाली जुलूस को सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकालने पर चर्चा की गई। एसडीओ ने कहा जुलूस शांतिपूर्ण, सौहार्द, आपसी भाईचारा के साथ निकालें। जुलूस स्थल से लेकर पूरे शहर में जगह-जगह मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। बैठक में एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन ने कहा कि जुलूस शांति व्यवस्था के साथ निकालें।
जहां जहां पुलिस पदाधिकारियों की जरूरत है वहां नियुक्ति की जाएगी। जुलूस के दौरान प्रशासन मुस्तैद रहेंगी। बैठक में जुलूस के समय सारणी एवं रूट चार्ट पर चर्चा की गई। बैठक में पुलिस निरीक्षक बालेश्वर राय, बीडीओ डा. रवि रंजन, प्रो. सुबोध सिंह, पूर्व प्रमुख इम्तियाज अहमद, रिजवानुल्लाह उर्फ टुन्ना, ललन प्रसाद, पवन कुमार, मोहन कुमार पदमाकर, खालिद हुसैन, टुनटुन मिश्रा, मनु कुमार सिंह, इनशाद आलम उर्फ कैश आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…