महाराजगंज: ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना परिसर मे बुधवार को आगामी ईद पर्व को लेकर शांति समिति की गई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की. बैठक मे उपस्थित लोगों से थानाध्यक्ष ने कहा कि मई माह के प्रथम सप्ताह में चांद के अनुसार 2 या 3 तारीख को ईद मनाई जाएगी. ईद भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द का पर्व को सफलतापूर्वक मनाने की अपील की. इस दिन असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर बनाए रखना है.उन्होंने ने कहा कि सभी संवेदनशील जगहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल को तैनात किए जाएंगे ताकि कोई अप्रिय घटना नही हो सकें. अगर पर्व के दौरान जो भी शांति भंग करने की कोशिश करेंगे उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बैठक को संबोधित करते हुए एसआई दिलीप कुमार ने कहा कि पर्व किसी भी समुदाय का हो उसे सभी लोग आपस में मिलकर साथ मनाएं. किसी भी प्रकार की अशांति पैदा नहीं हो. बैठक में थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के बारे में उपस्थित लोगों से जानकारी देने की अपील की गई तथा कहा गया कि जिस गांव में चेतावनी के बाद भी शराब कारोबारी शराब का कारोबार बंद नहीं किया है उसे कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा. आप सभी लोग से अपील है कि गुप्त रूप से भी पुलिस को सहयोग करें. जिस पर उपस्थित लोगों ने सहयोग करने की बात कही. इस अवसर पर एएसआई सुरेश सिंह, भारती कुमारी, दयाशंकर द्विवेदी, मो. मुस्लिम आदि मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026