परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के देवरिया पंचायत के पड़ाईन टोला में गुरुवार को डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत अपशिष्ट कचरा प्रबंधन इकाई का उद्घाटन फीता काट कर किया। इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि इस अपशिष्ट कचरा प्रबंधन इकाई के होने से लोगों को रोजगार मिला है। जिनको रोजगार मिला है उनकी नियुक्ति आम सभा के तहत की गई है। साथ ही इससे स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरुकता भी आई है। उन्होंने कहा यह पूरी योजना गांव को स्वच्छ बनाने के लिए चलाई गई है। गांवों को भी शहर की तरह स्वच्छ बनाना है। यह सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच है कि हर पंचायत में यह अपशिष्ट कचरा प्रबंधन स्थापित की जाए, इसके तहत प्रत्येक परिवार को सूखा एवं गीला कचरा एकत्रित करने के लिए दो-दो डस्टबिन देना है।
उन्होंने पंचायत के मुखिया आलोक कुमार सिंह से कहा कि इस पर आपको मजबूती के साथ ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रयत्नशील है कि जितनी योजनाएं चल रही है उसका लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे। डीएम ने कहा कि 18 आयु तक युवक-युवतियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ना है। 90 हजार लोगों ने अपना नाम मतदाता सूची में नाम जोड़वाने का काम किया है। आप सभी बीएलओ से मिलकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का काम करें। इसमारोह को डीडीसी भूपेंद्र प्रसाद यादव, एसडीओ रोचना माद्री, बीडीओ डा. रवि रंजन, निदेशक शहबाज, मुखिया आलोक कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर डीएम एवं डीडीसी से परिसर में पौधारोपण किया। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष सोनू सिंह, अंटु सिंह, उपमुखिया रबैया खातून, संजीव कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। डीएम ने इसके अलावा बलिया, बलउ, रिसौरा में भी अपशिष्ट कचरा प्रबंधन इकाई का उद्घाटन किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…