महाराजगंज: लॉकडाउन में पुलिस ने दो लैब टेक्नीशियन को पीटा

परवेज अख्तर/सिवान: शहर में लॉक लॉक डाउन के दौरान डॉक्टर की क्लिनिक से ब्लड सैंपल लेकर लौट रहे दो लैब टेक्नीशियन को पुलिस ने पिटाई कर दी. जबकि टेक्नीशियन बाइक के सामने लैब टेकनीशियन का पेपर चिपका रखा था. घटना उस समय की है जब मोहन बाजार स्थित पैथलॉजी के टेक्नीशियन डॉ मनोहर सौरभ के पास से ब्लड सैंपल लेकर रहा था. तभी राजेंद्र चौक के नजदीक खड़ी पुलिस ने दनादन लाठी से टेक्नीशियन को पीट डाली. वही भारत लैब के टेक्नीशियन रामेश्वर पांडे की पिटाई शहीद फुलेना चौक पर उस समय कर दी गयी, जब वह एक टीवी चैनल के वरीय टीवी पत्रकार  ई. प्रमोद रंजन की पत्नी का ब्लड सैंपल जांच के लिए ला रहा था.

टेक्निशियन ने अपना परिचय भी दिया, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी. इस घटना के बाद महाराजगंज के सभी लैब टेक्नीशियनों ने अपनी सेवा बंद करने की चेतावनी दी है. लोगों का कहना है कि सरकार गईड लाइन में कुछ आवश्यक सेवा के लोगों को मुक्त रखा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने कहा कि अभी में मुख्यालय से बाहर हूं. आगे से इस तरह की घटना की पुर्नावृत्ति न हो इसका ख्याल रखा जायेगा. साथ ही जिस पदाधिकारी की बात की जा रही है वह अभी नये हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026