दोहरे निर्मम हत्या कांड में छह दिनों बाद भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची महाराजगंज पुलिस

  • हत्याकांड के उद्भेदन को लेकर कई टीमें लगायी गई हैं
  • 05 अगस्त को महाराजगंज में चली थी अंधाधुंघ गोलियां

परवेज अख्तर/सिवान:महाराजगंज के रामप्रीत मोड़ के समीप हुए दिनदहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड के छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। हालांकि इस मामले को सुलझाने को लेकर पुलिस लगातार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ व जांच करने में जुटी हुई है। मंगलवार को भी कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। सूत्रों की मानें तो इस कांड को चुनौती मानते हुए जल्द उद्भेदन को लेकर जिले की कई पुलिस टीम को लगाया गया है, जो दिन-रात एक किए हुए हैं।

वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के दौरान इस घटना से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिली हैं। उसको भी आधार मानकर पुलिस इस कांड के उद्भेदन में जुटी है। गौरतलब है कि पांच अगस्त के दिन में ही जिले के महाराजगंज के रामप्रीत मोड़ के समीप फिल्मी स्टाइल में बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी।फायरिंग के दौरान कुल चार लोगों को गोलियां लगी थीं। इसमें दो लोगों अरमान मंसूरी व सुदामा यादव की मौत हो गई और दो लोग मनीष व अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026