परवेज अख्तर/सीवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार नोनियाड़ीह और मोहन बाजार में स्थानीय पुलिस ने सोमवार की सुबह करीब पांच बजे थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में शराब तस्करों के खिलाफ सघन तलाशी अभियान चलाया. इस अभियान में भारी मात्रा में देशी शराब बनाने के उपक्रम और सामग्री को नष्ट किया गया. पुलिस के इस कारवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया.पुलिस ने नोनियाडीह स्थित पोखरा के समीप से 20 लीटर देशी शराब और शराब बनाने के उपक्रम और सामग्री को जप्त किया.
हालांकि मौके से शराब तस्कर भागने में सफल रहे. इस संबंध में अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुरानी बाजार स्थित नोनियाडीह के पास से दो दिन पूर्व शराब बनाने का वीडियो वायरल हुआ था. इसी के आधार पर सोमवार को नोनियाडीह पर देशी शराब को लेकर छापामारी की गई जहां से 20 लीटर देसी शराब एवं शराब बनाने के उपकरण को जप्त किया गया है. हालांकि शराब बनाने वाले पुलिस को देखकर भागने में सफल रहे. इस मामले मे अज्ञात के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शराब धंधेबाज को गिरफ्तार करने के लिए आगे की कार्यवाही किया जा रहा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…