महाराजगंज: पुलिस ने रिमांड पर लिये अपराधी ऋषभ राज सहित पांच से पूछताछ के बाद भेजा जेल

परवेज अख्तर/सिवान: गिरफ्तार कुख्यात अपराधी ऋषभ जायसवाल उर्फ ऋषभ राज सहित पांच अपराधियों को पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लेने के बाद सोमवार को पूछताछ के बाद वापस सीवान जेल भेज दिया. इधर पूछताछ के बाद ऋषभ ने कई मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार्य की है. जिसमें जीबी नगर थाना में फायरिंग एवं दारौंद थाना में हत्या के मामले सहित महाराजगंज थाना में दर्ज हत्या का कांड संख्या 18/17, व्यवसायी पर फायरिंग की कांड संख्या 34/13, व्यवसायी को गोली मारकर जख्मी कांड संख्या 226/19, आर्म्स एक्ट में कांड संख्या 331/20, बैट्री के थोक विक्रेता से रंगदारी की कांड संख्या 92/21 तथा स्वर्ण व्यवसायी से रंगदारी मांगना शामिल है.

वहीं जीबी नगर थाना कांड संख्या 244/19 में भी वह अपने और लोगों के साथ घटना में शामिल होने की बात स्वीकार किया है. ज्ञात हो कि ऋषभ राज सहित पांच अपराधियों द्वारा शहर में हत्या, व्यवसायीयों से रंगदारी मागा जा रहा था. इससे शहर के व्यवसायी में दहशत व्यापत था. 16 अप्रैल को एसटीएफ की टीम ने इन पांचों अपराधियों को दिल्ली में गिरफ्तार किया था. दिल्ली से उन्हें महाराजगंज लाया गया. जहां दो दिनों की पूछताछ के बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया. वहीं पांचों अपराधियों का कोरोना टेस्ट कराया गया था. उसका रिपोर्ट निगेटिव आया है. ऋषभ राज ने बताया है कि वह मोबाइल सिम का इस्तेमाल नहीं करता था. इसकी जगह राउटर का इस्तेमाल करता था. राउटर के जरिये ही इंटरनेट का इस्तेमाल करता था. इंटरनेट के जरिये ही कॉल कर लोगों से रंगदारी मांगता था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026