महाराजगंज: आंधी-पानी से बिजली बाधित, लोग परेशान

परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: यास तूफान की वजह से महाराजगंज में आयी आंधी-पानी के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है. सीवान ग्रिड से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण दर्जनों गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं 11 हजार केवीए लाइन में जगह-जगह पेड़ गिरने की वजह से भी विद्युत आपूर्ति ठप रही. महाराजगंज सबस्टेशन से जुड़े दर्जनों गांव में पूरे दिन बिजली आपूर्ति नहीं होने से लोग काफी परेशान दिखे. महाराजगंज सबस्टेशन से शहर के पुरानी बाजार, नया बाजार, पसनौली, रामापाली, इन्दौली, मोहन बाजार, कपिया व ग्रामीण क्षेत्र के जिगरवां, टेघडा, करसौत, पोखरा, सिकंदरपुर, देवरिया, तेवथा, तक्कीपुर, शाहपुर, सिकटिया, बाल बंगरा समेत दर्जनों गांव के लोग बिजली की आस में टकटकी लगाए दिखे.

महाराजगंज पावर सब स्टेशन से चार फीडर से विभिन्न क्षेत्रों की सप्लाई होती है. सभी फीडर पेड़ गिरने तार टूटने व अन्य कारणों से तबाह थे. शुक्रवार को महाराजगंज के जेई नीरज कुमार ने अपने बिजली विभाग के सभी बिजली मिस्त्री, मानव बल को बुलाकर सभी फीडरों को चेक कर बिजली सप्लाई करने का निर्देश दिया. पहले फीडर चालू करने वाले टीम को मिठाई खिलाने की बात कही. महाराजगंज ग्रामीण फीडर के लिए चार मानव बल ने कमर कस फॉल्ट ढूंढने निकल पड़े. इटहरी, जिगरावां, धोबवालिया, पकवलिया, कसदेवर गांव में तार पर गिरे पेड़ को काटा, टूटे तारों को जोड़ कर बिजली सप्लाई कर दी. चारों फीडर से पहले महाराजगंज ग्रामीण फीडर में बिजली सप्लाई करने पर जेई नीरज कुमार ने विभाग के मानव बल टीम की हौसले अफजाई की. इसी तरह दारौंदा प्रखंड में 48 घंटे से अधिक समय से बिजली गुल है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024