महाराजगंज: मौनिया बाबा मेला की तैयारी शुरू, अधिकारी से लेकर प्रबंधन समिति के सदस्य सक्रिय

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज उत्तर बिहार का प्रसिद्ध मौनिया बाबा मेला में अब कुछ दिन ही रह गए हैं। मेला को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को ले अधिकारी तत्पर दिख रहे हैं। मेला के मद्देनजर डीएम-एसपी ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए हैं। वहीं इसको लेकर एसडीओ व एसडीपीओ भी बैठक की कई आवश्यक परामर्श दे चुके हैं। अभी दो- तीन बैठकें होनी है।

साथ ही मेला प्रबंधन समिति के सदस्य भी तत्पर हैं। वे घूम-घूमकर अखाड़ेधारियों से संपर्क कर मेला को आकर्षक व शांतिपूर्ण मनाने के लिए परामर्श कर रहे हैं। वहीं जिस- जिस जगह से अखाड़ा निकलनी है वहां भी ग्रामीणों की बैठक हो रही हैं। वहीं इस बार नगर पंचायत मेला के पहले सीसी कैमरा लगाने के लिए जुटा हुआ है। वहीं मौनिया बाबा मेला स्थान पर दूर-दराज से दुकानदार पहुंच दुकान लगाने में जुटे हुए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026