परवेज अख्तर/सिवान: महराजगंज के पटेढ़ी में शुक्रवार की रात्रि शार्ट सर्किट से झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से अनाज, कपड़ा समेत करीब तीन लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस घटना में चार बकरी एवं एक गाय की झुलसने से मौत हो गई। बाद में ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पटेढ़ी निवासी नारायण राम के परिवार के सदस्य शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद सो गए थे। तभी शार्ट सर्किट से उनके घर में आग लग गई। आग की लपट दिखते ही स्वजनों की नींद खुली।
स्वजन शोर मचाते हुए घर से बाहर भागे। स्वजनों के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो आग बुझाने में जुट गए तब तक घर में रखे कपड़ा, अनाज समेत करीब तीन लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। वहीं घर के कोने के बंधी चार बकरी एवं एक गाय की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। बाद में अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची और ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाई। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार प्रेषण तक पीड़ित परिवार द्वारा थाने को सूचना नहीं दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…