महाराजगंज: राहुल रंजन का हुआ, बीपीएससी में सेलेक्शन

क्षेत्र के लोगों ने किया घर पहुचाने पर किया सम्मानित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के पोखरा गांव निवासी श्री श्रीनिवास पांडे जी के बड़े पुत्र श्री राहुल रंजन पांडे जी ने बीपीएससी में 143 रैंक प्राप्त कर महाराजगंज क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ाया है .महाराजगंज प्रखंड के भाजपा नेता दिलीप कुमार भारती के साथ अन्य गणमान्य लोगों ने पूरे प्रखंड के तरफ से श्री राहुल रंजन पांडे जी को माला पहनाकर  हार्दिक शुभकामना और बधाई  दी . श्री भारती ने बताया कि राहुल रंजन पांडे जी बहुत ही मेधावी छात्रों में से है. ये दिल्ली मे रहकर बहुत दिनों से इसकी तैयारी करते थे .कठिन परिश्रम के बल पर इनको सफलता प्राप्त हुई है. इनके पिता जी श्री श्रीनिवास पांडेय जी सेवा निवृत्त सब इंस्पेक्टर हैं . लोगों ने राहुल जी के साथ उनके पिता जी को भी वधाई व शुभकामनाएं दी.

राहुल रंजन पांडे जी  के बड़े पापा  मंगल पांडे जी एडिटर रहे हैं  जिनका भी राहुल जी पर पड़ा आशीर्वाद था. राहुल जी के  चाचा प्रोफ़ेसर हैं .यह परिवार शुरू से ही शिक्षा क्षेत्र में  ओवल रहा है . इनके वीडिओ बनने पर क्षेत्र में काफी हर्षोल्लास है और इन्होंने पोखरा गांव को ही नहीं पूरे प्रखंड को गौरवान्वित किया है, राहुल रंजन पांडेय जी बताते हैं की मेरी सफलता में मेरे माता पिता के साथ अन्य परिजनों का अतुलनीय योगदान है.सम्मानित करने वालों मे अखिलानंद पांडेय , गुड्डू पांडेय, राजकुमार सिंह,  पूर्व प्रमुख राजू भारती, अशोक कुमार सिंह, रंजेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, रंजीत कुमार भारती,  शैलेश कुमार भारती,   सुनीत कुमार पांडे,  अजब नरायण सिंह ,अजय भारती ,राकेश कुमार सिंह, कैलाश प्रसाद ,कृष्णा जी साह ,आदि लोग थे .

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026