✍️परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल कार्यालय सभागार में सोमवार को दारौंदा, भगवानपुर, लकड़ी नबीगंज प्रखंड में चयनित विकास मित्रों को एसडीओ संजय कुमार ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। दारौंदा प्रखंड के जलालपुर, रसुलपुर, भगवानपुर प्रखंड के विलासपुर तथा लकड़ी नबीगंज के बसौली पंचायत में विकास मित्रों को नियुक्ति पत्र दिया गया।
इस अवसर पर एसडीओ ने नवनियुक्त विकास मित्रों से कहा कि जिनकी जिस पंचायतों में नियुक्ति हुई है वहां अपना कार्य ईमानदारी पूर्वक करें। कहीं कोई परेशानी होती है तो संबंधित पदाधिकारी को सूचित करें। इस अवसर पर महाराजगंज, दारौंदा के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुबोध कुमार, भगवानपुर प्रखंड के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गौतम सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…