परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल कार्यालय सभागार में गुरुवार को एसडीओ संजय कुमार ने गणतंत्र दिवस एवं सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पदाधिकारी, प्रधानाध्यापक व गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों में ध्वजारोहण के समय सारणी पर भी चर्चा की। साथ ही विभिन्न विद्यालयों, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग से झांकी निकालने की बात कही।
साथ ही परेड की अभ्यास पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि इसके बाद एक और बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा हाेगी। बैठक में कल्याण पदाधिकारी सुबोध कुमार, ई. अशोक कुमार, प्रकाश सिंह पप्पू, प्रो. सुबोध सिंह, शक्ति शरण, हरिशंकर आशीष,पवन कुमार, डा. त्रिपुरारी शरण सिंह, अजय कुमार, विकास कुमार सिंह, शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, टुनटुन मिश्रा, प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार, जमशेद आलम, रिजवानुल्लाह उर्फ टुन्ना आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…