परवेज अख्तर/सिवान: एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन ने गुरुवार को ग्रामीण कोटा फाइनेंस के बैनर तले ग्रामीण विद्या प्रतिभा योजना के तहत 11 छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में जुली कुमारी, शालू कुमारी, निधि कुमारी, ब्यूटी कुमारी, शबनम कुमारी, सपना कुमारी, वीणा कुमारी आदि शामिल हैं। इस संबंध में ग्रामीण कोटा फाइनेंस कंपनी के डिविजनल मैनेजर अमित कुमार ने कहा कि ग्रामीण कोटा फाइनेंस कंपनी 12 वर्षों से लगातार सामाजिक सेवा करते आ रही है।
उन्होंने कहा कि गरीब परिवार के बच्चों को पढ़ाई के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने पर उनको प्रोत्साहन राशि के रूप में 15 हजार दी जाती है। इसके अलावा बाढ़ से पीड़ित क्षेत्र, आंगनबाड़ी केंद्र, पुलिस थाना, स्वास्थ्य शिविर क्षेत्र में भी अच्छे कार्य करने पर उन्हें सहायता की जाती है। इस अवसर पर एसडीपीओ ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों में प्रतिभा बढ़ती है। इस मौके पर डिविजनल मैनेजर अमित कुमार, संयोग कुमार, नागेंद्र कुमार, आरती कुमारी, सोमप्रकाश तिवारी, नीतीश कुमार, अनवारुल हक, नरेश कुमार, उपेंद्र कुमार, सुमित कुमार आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…