महाराजगंज: पसनौली नहर बांध के समीप किशोर मिलने से सनसनी

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर के पसनौली नहर बांध के समीप बुधवार की दोपहर एक किशोर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान पोखरा पंचायत के पकवलिया निवासी मोहन महतो के पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि विक्की कुमार प्रतिदिन की भांति बुधवार की सुबह महाराजगंज स्थित सरस्वती कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए अपनी साइकिल से निकला था। जब वह सुबह नौ बजे घर नहीं पहुंचा तो स्वजनों को चिंता हुई। स्वजन उसकी खोजबीन करने लगे। इस क्रम में ग्रामीण दोपहर करीब दो बजे पसनौली गांव स्थित नहर बांध के तरफ गए तो देखा कि नहर के समीप एक किशोर गिरा पड़ा है तथा उसके बगल में उसका बैग व साइकिल गिरा है।

जब ग्रामीण किशोर के पास गए तो उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसके शरीर की तलाशी ली। मृतक के पैंट के जेब से एक एटीएम कार्ड ,70 रुपया नकद, आधार कार्ड बरामद किया गया। आधार कार्ड के आधार उन्होंने मृतक के स्वजनों को सूचना दी। इसकी सूचना मिलते ही स्वजनों ने शव की पहचान की। मृतक के गले में दुपट्टा था। मृतक के चाचा सुरेश महतो ने बताया कि विक्की प्रतिदिन दुपट्टा लेकर आता था। वह सुबह घर से छह बजे कोचिंग करने जाता है और नौ बजे तक घर लौट आता है। वह मां-बाप का इकलौता पुत्र था। विक्की के पिता मोहन महतो बेंगलुरु में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि विक्की की हत्या या आत्महत्या है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026