✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
क्षेत्रों में बढ़ती अपराध पर अंकुश लगाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उक्त बातें महाराजगंज थाने में पदस्थापित नए थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्री रणधीर कुमार ने अपने योगदान के बाद कहीं। योगदान के बाद उन्होंने थाने के सिरिस्ता के सभी पंजी को अपडेट करना शुरू कर दिया है। ताकि पंजी अपडेट रहे।यहां बताते चलें कि महाराजगंज थाने में पदस्थापित नए थानाध्यक्ष इसके पूर्व आंदर प्रभाग के सर्किल इंस्पेक्टर थे।
एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा के दिशा निर्देश के आलोक में थानाध्यक्ष के पद पर स्थापित सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ जरूरी बैठक कर उन्होंने कई जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।नई रणनीति के साथ थाना क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल पर ध्यान देने की बात कही। पेट्रोलिंग व गश्ती दल को भी कई दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संदिग्ध एवं अपराधियों से सांठगांठ रखने वाले व्यक्ति भी किसी भी सूरत में बक्से नहीं जाएंगे।अवैध शराब की बिक्री पर पैनी नजर रखते हुए कारोबारियों को हर हालत में गिरफ्तार कर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।बैठक में थानाध्यक्ष के अलावे एसआई दिलीप कुमार,विनोद कुमार,ज्ञान सिंह,महिला पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…