परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज एनडीए को मजबूत करने में आरएलजेपी भी अपनी ताकत लगा दी है। 13 अगस्त को सिवान जिला के टाउन हाल में आरएलजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन प्रस्तावित है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के साथ देश व प्रदेश स्तरीय नेता कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू होंगे।
आरएलजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा ने शनिवार को महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के देवरिया, धोबवलिया, जिगरहवां, कोइरीगांवा, सहसरांव, जुआफर सहित दर्जनों गांवों का दौरा कर लोगों को 13 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में टाउन हाल में आने का निमंत्रण दिया। इस मौके पर रामप्रसाद सिंह कुशवाहा, सुरेश प्रसाद कुशवाहा, न्यूलाल सिंह कुशवाहा, भृगुनाथ साह, पवन कुमार, रालोसपा के आजादी कुशवाहा, प्रेमचंद कुशवाहा, केशव प्रसाद, मिट्ठू, पूर्व मुखिया परमात्मा कुशवाहा, सिकंदर प्रसाद आदि उपस्थित थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…