महाराजगंज: अवैध वसूली को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित आरबीजीआर महाविद्यालय में अवैध वसूली को लेकर स्नातक तृतीय खंड के एससी-एसटी समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप था कि परीक्षा प्रपत्र एवं नामांकन में निर्धारित शुल्क से अधिक रुपये की मांग की जा रही है। आक्रोशित छात्रों का आरोप था कि एससी-एसटी छात्र-छात्राओं व अन्य छात्राओं से नामांकन शुल्क के नाम पर महाविद्यालय द्वारा 510 रुपये अधिक वसूला जा रहा है।

महाविद्यालय के काउंटर रसीद पर अवैध व्यक्ति द्वारा रसीद काटा जा रहा था । छात्र-छात्राओं का कहना है कि महाविद्यालय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सलोनी कुमारी, पूजा कुमारी, शिल्पा कुमारी, रजनी कुमारी, अर्चना कुमारी, पुष्पा कुमारी, प्रिया कुमारी, शिवानी कुमारी, आराध्या कुमारी, मंजू कुमारी, राजेंद्र कुमार , शुभम कुमार, विकेश कुमार सिंह, अमित सिंह आदि शामिल थे। इस संंबंध में प्राचार्य प्रो. बीएन तिवारी ने बताया कि अवैध राशि वसूलने का आरोप निराधार व गलत है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026