महाराजगंज: समारोह आयोजित कर शिक्षकों को किया गया सम्मानित

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित एक होटल में रविवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले दर्जनों शिक्षकों काे सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान के मेवाड़ विश्वविद्यालय चित्तौड़गढ़ के कुलपति अशोक कुमार गदिया ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक ही देश के कर्णधार हैं। इन्हीं शिक्षकों द्वारा बच्चों को शिक्षा देकर उनके मंजिल तक पहुंचाया जाता है। कहा कि कार्यक्रम में पहुंचकर वे अपने आपको गौरवांवित महसूस कर रहे है।

कुलपति ने शिक्षकों से कहा कि उनको अपने दायित्वाें को समझते हुए बच्चों को अच्छी शिक्षा देनी चाहिए। कुलपति ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सुघेंद्र सिंह, विक्रमा पंडित, अलगु प्रसाद सहित दर्जनों शिक्षकों को डायरी, मोमेंटो देकर सम्मानित किया। वहीं निदेशक नीरज शर्मा व मंजीत कुमार पांडेय ने संयुक्त रुप से कुलपति को बुके व शाल देकर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सुघेंद्र सिंह ने की तथा संचालन मनिंद्र कुमार पांडेय ने किया। समारोह को सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक विक्रमा पंडित, प्रो. विकास सिंह, जयकिशोर प्रसाद, रवींद्र कुमार, प्रकाश कुमार, सुमित कुमार झा आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026