परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बंगरा गांव के बाबा मोड़ पर अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद उसे इलाज के लिए महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर बताते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. हादसे में घायल युवक की पहचान बसंतपुर निवासी मुकेश शर्मा के 28 वर्षीय रमेश शर्मा के रूप में हुई है. घटना अफराद-महाराजगंज मुख्य पथ की है. घटना के बाद बाइक सवार युवक की स्थिति खराब है. घटना के संबंध में मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार युवक काफी तेज गति में बाइक चला रहा था.
इसी दौरान उसका बाइक अनियंत्रित होकर बाबा चौक के समीप पलट गई. जिसके बाद युवक बाइक से उछलकर सड़क के बीचों बीच जाकर गिर गया. घटना के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद गस्ती के लिए निकली पुलिस टीम ने आस-पड़ोस के लोगों की मदद से युवक को इलाज के लिए महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा. जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसकी प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर ही स्थिति में सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बताया जाता है कि पीड़ित की बाइक सवार युवक शराब की नशे में था. जिसकी वजह से वह अपना शुद्ध खो बैठा और अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया. घटना के संबंध में चिकित्सकों ने बताया कि युवक को सीने में गंभीर चोट आई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…