परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित एक मैरेज हाल में सोमवार को बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ई. विपिन कुमार कुशवाहा तथा संचालन राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि बाबा साहब के सपनों का साकार करना ही जयंती का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि संविधान जलाने वालों व देश बेचने वालों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आज हमें इस कार्यक्रम में तीन प्रतिज्ञा करनी है इसमें मुख्य रूप से अपने बच्चों को पढ़ाने, नशामुक्त समाज का निर्माण व अंधविश्वास को मिटाना शामिल है।
विधान पार्षद विनोद जायसवाल ने कहा कि बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलकर एक नए बिहार का निर्माण करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने बाबा साहब के समतामूलक समाज के निर्माण का उल्लेख करते हुए उनके सपनों के अनुसार आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस मौके पर मुजफ्फर इमाम, सुमन कुमार पिंकू, शशि कला देवी, उमेश कुमार यादव, बबलू यादव, अशोक राम, प्रखंड अध्यक्ष श्यामदेव राय, रामाशंकर यादव, समीउल्लाह सिद्दीकी आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…