महाराजगंज: यास तूफान का असर 24 घंटे से रुक रुक कर हो रही बारिश

परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: यास चक्रवात का असर बुधवार कि शाम से ही महाराजगंज मे दिखने लगा. बुधवार को बदले मौसम के साथ गुरुवार कि सुबह से तेज बारिश हुई और हल्की तेज हवा के साथ रुक-रुक कर बारिश जारी रही. आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप भी नहीं निकल सकी। गुरुवार कि सुबह आठ बजे तक 28.02 मिलीमीटर औसत बारिश रिकार्ड की गई. इस संबंध में एसडीएम डॉ. रामबाबू कुमार ने बताया कि चक्रवाती तूफान यास को लेकर पूरे अनुमंडल क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है.

इसके प्रभाव से 27 से 30 मई के बीच गरज के साथ छींटे, बिजली, तेज हवा और मध्यम बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. मध्यम से भारी तीव्रता के साथ 24 से 48 घंटे लगातार बारिश जारी रहेगी. 27 से 28 मई को तीव्र आकाशीय बिजली की भी संभावना है. उन्होंने बताया कि विभिन्न संचार माध्यमों से लोगों को अनावश्यक घरों से नहीं निकलें की सलाह दिया जा रहा है. तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना को लेकर किसान भाइयों को अपनी फसल एवं पशुपालकों को मवेशियों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026