महाराजगंज: विधायक ने किया 38.57 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के इटहरी में सोमवार को विधायक विजय शंकर दुबे ने 38.57 लाख की लागत से बनने वाली 17 सड़कों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाराजगंज क्षेत्र के विकास के लिए गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने का कार्य में तेजी लाई जाएगी। गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए संपर्क मार्ग का होना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम्य संपर्क योजना एवं नई अनुरक्षण नीति के अधीन 17 सड़कों के निर्माण में करीब 38 लाख 57 हजार रुपये की लागत आएगा। जिन सड़क का शिलान्यास हुआ उसमें महाराजगंज प्रखंड के आठ एवं भगवानपुर हाट प्रखंड के नौ सड़कें शामिल हैं। इसमें महाराजगंज प्रखंड के आकाशी मोड़ से प्रेमन टोला की सड़क की लंबाई दो किलोमीटर का निर्माण कार्य, छोटका टेघड़ा से टेघड़ा तक 1.95 किमी., उसरी कन्हैया सिंह के घर से कानू टोला तक 1.225 किमी तथा इटहरी से नोनिया टोली तक 1.70 किमी का शिलान्यास किया।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के सभी सड़कों की निर्माण की दिशा में अग्रेतर कार्रवाई की गई है, जो प्रक्रिया अंतर्गत है। इसकी स्वीकृति निकट भविष्य में मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग से विभिन्न योजना क्रमशः मुख्यमंत्री ग्राम्य सड़क योजना के तहत छह योजना का प्राक्कलन, नई अनुरक्षण नीति के अधीन नौ सड़कों का, राज्य योजना नाबार्ड के अधीन तीन प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना फेज-3 के अधीन चार सड़कों के निर्माण हेतु प्राक्कलन तैयार कर विभाग में समर्पित किया गया है। गांवों को जोड़ने की प्रक्रिया में किसी भी गांव की उपेक्षा न हो ऐसा प्रयत्न भी किया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व प्रमुख इंतियाज अहमद, जिला पार्षद चंद्रिका राम, राजद प्रखंड अध्यक्ष श्यामदेव राय, राजाराम सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026