महाराजगंज: बैठक में महाशिवरात्रि महोत्सव को ले कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित एक मैरेज हाल में बुधवार को महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी को ले बैठक हुई। इस दौरान महाशिवरात्रि पर होने वाले विविध कार्यक्रम की तैयारी की रूप रेखा पर चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार जो शिव बरात निकलेगा वह ऐतिहासिक होगा। इसमें करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे। पूरे शहर में दर्जनों तोरणद्वार बनाए गए हैं। शिव बरात में शामिल होने वाले लोगों पर विभिन्न मोहल्लों में छत से पुष्प की वर्षा की जाएगी। बरात में विभिन्न प्रकार के झांकी का प्रदर्शन होगा। साथ ही झारखंड का प्रसिद्ध बैंड बाजा, पटना का बैंड बाजा सहित ढोल, नगारा आदि का भी प्रदर्शन होगा।

साथ ही गोरखपुर के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा शिव-पार्वती आदि कि झांकी प्रस्तुत कर संगीत व नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। बरात में काफी संख्या में हाथी, घोड़े, ऊंट शामिल होंगे। महाशिवरात्रि को ले शहर सज-धजकर तैयार है। वहीं विधि-व्यवस्था का ले प्रशासन द्वारा जगह-जगह महिला व पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई है। समिति के सदस्यों का दावा है कि बिहार में यह बरात अनोखा होगा। सदस्यों ने महाशिवरात्रि की एक माह से चल रही तैयारी में आम लोगों को भी सहयोग की अपील की गई है। बैठक में समिति के सदस्य क्रमशः विनोद बर्णवाल, कृष्णा प्रसाद, दिनेश कुमार, मानवेंद्र कुमार अभय, ओमप्रकाश उर्फ लोहा, मुनमुन सिंह, शांता कौशलेंद्र सिंह, सुधीर सिंह, मनोज त्यागी, सुमन सेनानी, संतोष सोनी आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024