महाराजगंज: परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य सिपाही,1 सप्ताह पहले घर से ड्यूटी पर लौटा था, पिता की मौत के बाद घर पर शव का इंतजार कर रहे दो मासूम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एक सिपाही की गोपालगंज में निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। जिसका शव गुरुवार की अहले सुबह नगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के पीछे एक नाले से बरामद हुआ। वह पिछले तीन दिनों से पुलिस लाइन से गायब था।जिसमें पुलिस मेंस एसोसिएशन द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इधर उसकी मृत्यु होने की जानकारी जैसे ही परिवार के लोगों को हुई चित्रकार से पूरा इलाका गमगीन होता उठा। मृतक परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। पिता गांव पर ही खेती बाड़ी का काम करते हैं। मृतक अपने दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था कुछ साल पहले बड़े भाई की एक बीमारी से मृत्यु हो गई थी।

सात रोज पहले परिवार से मिलने आया था

महाराजगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के रहने वाले नंदकिशोर सिंह का 32 वर्षीय पुत्र अजित कुमार सिंह 7 रोज पहले अपने घर आया था। यहां से जाने के बाद 4 दिनों से उससे बात नहीं हो पा रही थी। परिवार के लोगों का कहना है कि उसके नंबर पर लगातार रिंग हो रही थी लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था। आज उसकी मृत्यु की खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

2008 में हुई थी सिपाही अजीत की शादी।

सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सरहरी गांव निवासी कुँवर सिंह की पुत्री रिंकू कुमारी की शादी अजीत कुमार सिंह के साथ 2008 में हिंदू रीति रिवाज में हुआ था। मृतक के दो छोटे-छोटे मासूम बच्चे है पहला बच्चा 7 वर्षीय उज्जवल कुमार तो दूसरा बच्चा 11 वर्षीय रोशन कुमार है। अचानक पिता की मृत्यु होने के बाद दोनों दोनों बच्चे मां और परिवार के लोगों के चेहरे नहीं रखते हुए पापा के याद कर रोने लगते हैं।

कलेजे के टुकड़े के लिए दहाड़ मार रो रही माँ

परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य सिपाही बेटे की मृत्यु की जानकारी के बाद मृतक की मां सुशीला देवी दहाड़ मारकर रो रही है। परिवार के लोगों का कहना है कि जिला पुलिस लाइन से उनके पिता नंदकिशोर सिंह को जानकारी मिली कि आपके बेटे की तबीयत खराब है आप फौरन गोपालगंज पुलिस लाइन चले आइए। इतना ही नहीं घरवालों को इसकी जानकारी नहीं देने की बात कही गई। जानकारी के बाद ब्याकुल पिता गोपालगंज पहुंचा तब जाकर उसको मामले की जानकारी हुई। मृतक गोपालगंज पुलिस लाइन में जिला पुलिस बल में तैनाती था। करीब 7 साल पहले उसकी सिपाही में नौकरी लगी थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026