महाराजगंज: संसद खेल महोत्सव से ग्रामीण क्षेत्र के युवा बढ़ेंगे आगे : सांसद

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित आरबीजीआर महाविद्यालय के परिसर में 27 मई को संसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी को ले मंगलवार की शाम सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने बंगरा गांव में बैठक ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल इंडिया से खासकर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य है कि युवाओं में खेल के प्रति उन्हें आगे बढ़ाया जाए। आज भी युवाओं में विभिन्न खेलों के प्रति काफी रूचि है। सांसद ने कहा कि आने वाले दिनों में महाराजगंज शहर जो व्यवसाय के लिए पुराने मंडी के लिए जाना जाता था उनका प्रयास है कि उसी तरह हो।

क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार मिले इसके लिए महाराजगंज में रेक प्वाइंट का शीघ्र ही शिलान्यास किया जाएगा। सांसद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री महामाया प्रसाद के नाम पर पटेढ़ी में हाल्ट स्टेशन बने इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर आवेदन दिए हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि सिवान से पाटलिपुत्रा तक जो ट्रेन चलाने की योजना है उसे महाराजगंज-मशरख होते हुए पाटलिपुत्रा तक चलाई जाए। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह, डा. त्रिपुरारी शरण सिंह, अजय कुमार सिंह, सुप्रिया कुमारी, संजय सिंह राजपुत, अवधेश पांडेय, टुलु सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026